पंजाब में बब्बर खालसा के तीन आतंकी पकड़े गए, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पंजाब: पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (Babbar Khalsa International – BKI) समर्थित एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस मॉड्यूल के तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो पंजाब में एक और बड़ी हत्या की योजना बना रहे थे। आरोपियों की पहचान जगरूप सिंह उर्फ जग्गा, सुखजीत सिंह उर्फ सुखा और नवप्रीत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है। इनके पास से अत्याधुनिक हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

अमेरिका से हो रहा था मॉड्यूल का संचालन

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह आतंकी मॉड्यूल अमेरिका में स्थित कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नवाशहरिया द्वारा संचालित किया जा रहा था। गोपी नवाशहरिया पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा का करीबी सहयोगी माना जाता है। इसके अलावा, इस मॉड्यूल में ग्रीस में रहने वाला लाडी बकापुरिया भी शामिल है, जो गुरप्रीत सिंह के साथ मिलकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

Advertisement's
Advertisement’s

पंजाब पुलिस ने एसएसओसी (SSOC) अमृतसर में इस मामले को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है।

गोला-बारूद और अत्याधुनिक हथियार बरामद

गिरफ्तार किए गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिसमें शामिल हैं:

  • ग्लॉक 9MM पिस्तौल – 1 मैगजीन और 6 कारतूस
  • PX5 स्टॉर्म (बेरेटा) 30 बोर पिस्तौल – 1 मैगजीन और 4 गोलियां
  • देशी 30 बोर पिस्तौल – 1 मैगजीन और 4 कारतूस
  • देशी 32 बोर पिस्तौल – 1 मैगजीन और 8 कारतूस

Leave a comment

error: Content is protected !!