समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

न्‍यूजीलैंड की महिला सांसद का अनोखा प्रदर्शन: पहले बिल फाड़ा, फिर किया Haka डांस, वायरल वीडियो

वायरल वीडियो: न्‍यूजीलैंड की संसद में किया अनूठा और जोशीला विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यहां संसद की सबसे युवा सांसद हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क ने पारंपरिक माओरी हाका डांस करते हुए विवादित विधेयक का विरोध किया। उनका यह प्रदर्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हाका डांस के साथ विधेयक की कॉपी फाड़ी

संधि सिद्धांत विधेयक पर मतदान के दौरान 22 वर्षीय हाना-रावहिती ने न केवल पारंपरिक माओरी हाका डांस किया बल्कि विधेयक की एक कॉपी भी फाड़ दी। इस अप्रत्याशित कदम ने संसद के सदस्यों और गैलरी में उपस्थित दर्शकों को स्तब्ध कर दिया। इस विरोध में कुछ अन्य सांसद और दर्शक भी शामिल हो गए। स्थिति बिगड़ने पर स्पीकर गेरी ब्राउनली को सत्र स्थगित करना पड़ा।

क्या है यह विधेयक?

यह विधेयक 1840 की वेटांगी संधि से संबंधित है, जो न्यूजीलैंड सरकार और माओरी जनजातियों के बीच संबंधों को परिभाषित करती है। इस संधि के तहत जनजाति समूहों को ब्रिटिश प्रशासन को सत्ता सौंपने के बदले अपनी भूमि को संरक्षित करने और अपने हितों की रक्षा करने का अधिकार दिया गया था। नया विधेयक यह निर्दिष्ट करता है कि यह अधिकार सभी न्यूजीलैंडवासियों पर समान रूप से लागू होंगे। माओरी समुदाय के नेताओं ने इसे अपनी स्वायत्तता और पारंपरिक अधिकारों के खिलाफ बताया है।

हाना-रावहिती की पृष्ठभूमि और उनकी लोकप्रियता

हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क न्यूजीलैंड की सबसे युवा सांसद हैं। 22 वर्ष की उम्र में वह संसद में ते पाटी माओरी का प्रतिनिधित्व करती हैं। न्यूजीलैंड के इतिहास में वह सबसे कम उम्र में सांसद बनने वाली नेता हैं।

उन्होंने 2023 के चुनावों में जीत हासिल कर संसद में प्रवेश किया और पहली बार अपने भाषण में भी पारंपरिक माओरी हाका डांस प्रस्तुत कर सुर्खियां बटोरीं। वह लंबे समय तक सांसद रहीं नानिया महुता को हराकर चर्चा में आई थीं। हाना माओरी समुदाय की अधिकारों की प्रखर समर्थक रही हैं और उनके हर कदम में माओरी संस्कृति का प्रतिनिधित्व स्पष्ट रूप से दिखता है।

Leave a comment

error: Content is protected !!