चिड़ावा, 01 जुलाई 2024: नेशनल डॉक्टर्स डे पर आज चिङावा उप जिला अस्पताल में डॉक्टर्स का सम्मान किया गया। भाजपा नेता राजेश दहीया ने इस अवसर पर पीड़ित मानवता की सेवा करने वाले प्रतिष्ठित डॉक्टर्स को प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।।
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों द्वारा “एक पेङ मां के नाम” लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी सुमनलत्ता कटेवा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी तेजपाल कटेवा, डॉ रणसिंह, डॉ. मनोज जानू, डॉ. टीना ढाका, डॉ रघुवीर मील, डॉ नरेन्द्र तेतरवाल, डॉ जयप्रकाश धायल, डॉ लोकेश कुमारी, डॉ नितेश गर्वा, डॉ संदीप शर्मा, डॉ प्रेरणा सैनी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, चिङावा नगर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, संजय, जयसिंह नूनिया, कपिल कोठारी सहित शहर के प्रबुद्धजन व डॉक्टर्स उपस्थित रहे।








