Sunday, February 15, 2026
Homeपिलानीनेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स पर पिलानी में जागरूकता सम्मेलन आयोजित: व्यापारियों व...

नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स पर पिलानी में जागरूकता सम्मेलन आयोजित: व्यापारियों व आम जनता को नए सुधारों से लाभ की जानकारी दी गई

पिलानी, 4 अक्टूबर: नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स पर पिलानी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। गुलाबराय हलवाई स्मृति भवन में आयोजित ‘जीएसटी बचत उत्सव बैठक’ में प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता मुख्य वक्ता थे। बैठक का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स के बारे में व्यापारियों एवं आमजन को जागरूक करना था।

मुख्य वक्ता पंकज गुप्ता ने जीएसटी सुधारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये रिफॉर्म्स व्यापारिक प्रक्रिया को सरल बनाएंगे, टैक्स अनुपालन को डिजिटल व पारदर्शी करेंगे और अंततः आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती देंगे। जिला महामंत्री राजेश दहिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और जीएसटी के आर्थिक लाभों पर प्रकाश डाला।

नगर निकाय जिला संयोजक मुरलीमनोहर शर्मा, मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत, मनीष अग्रवाल, अजय चाहर, मनोज डाबड़ीवाल, सतवीर झाझडिया आदि वक्ताओं ने भी जीएसटी के तकनीकी पहलुओं और डिजिटल सुविधाओं पर बात की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस रिफॉर्म के लिए आभार जताया।

सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, नगरपालिका अध्यक्ष विजय हलवाई, टैक्स बार अध्यक्ष चिड़ावा विक्रम सिंह शेखावत, आर पी पारीक, नरेंद्र गिरधर, सुरेंद्र कौशिक, बाबूलाल वर्मा, सज्जन कोठारी, नरेंद्र सिंह राठौड़, ओमप्रकाश सैनी, अनीता जांगिड़, मंजू कुलहरि, अविनाश गुप्ता, योगाचार्य राजकुमार भास्कर, निशांत पापटन, विकास सैनी, प्रदीप योगी, संदीप शेखावत, प्रवीण सिंह, महेंद्र माटोलिया, लीलाधर बिश्नोलिया, विक्रम मोकावत, अजय शर्मा, दीपक शर्मा, अजीत श्योराण, गोविंद सारवान, धर्मपाल आर्य, राजेंद्र आलडिया, राजेश सोलंकी, संजय पूनिया, जय सिंह लामोरिया, रविंद्र भास्कर, रोहित, ओम प्रकाश जाखोडिया, सुरेश कुमार सैनी, बलराम, पूरणमल सेन, विद्याधर, मंगेश, करण सिंह, महा सिंह, विजय बुडानिया, उमेद सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उपस्थितजनों ने जीएसटी सुधारों को देश की आर्थिक रीढ़ मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!