Saturday, April 12, 2025
Homeनीमकाथानानीमकाथाना: तेज रफ्तार कार ने 6 साल की बच्ची को मारी टक्कर,...

नीमकाथाना: तेज रफ्तार कार ने 6 साल की बच्ची को मारी टक्कर, दादी बाल-बाल बची, चालक मौके से फरार

नीमकाथाना: शुक्रवार सुबह 9 बजे, राजस्थान के नीमकाथाना जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव दीपावास की ढाणी खंडाला में, 6 साल की अक्षिता अपनी दादी के साथ घर के बाहर पानी की टंकी के पास खड़ी थी। उसकी दादी पानी भर रही थीं। तभी, एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने अक्षिता को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल अक्षिता को परिजन तुरंत नीमकाथाना के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद चालक मौके से फरार

हादसे के बाद, फॉर्च्यूनर कार का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। अक्षिता के दादा ने सदर थाने में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वाहन तेज गति से चलाया जा रहा था। अक्षिता को टक्कर मारने के बाद, चालक मौके से भाग गया। अक्षिता की दादी भी हादसे में घायल हो सकती थीं, लेकिन वे बाल-बाल बच गईं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

सदर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!