नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की उठी मांग, अश्विनी चौबे ने रखा सुझाव, बिहार की राजनीति में हलचल तेज

बिहार: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक बड़ा राजनीतिक सुझाव देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अगर उप प्रधानमंत्री का दर्जा दिया जाता है, तो इससे बिहार के विकास को नई गति मिल सकती है।

Advertisement's
Advertisement’s

चौबे ने स्पष्ट किया, “यह मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाया जाए। इससे बिहार को केंद्र में और मजबूती से प्रतिनिधित्व मिलेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम के बाद यदि बिहार से कोई नेता उप प्रधानमंत्री बनता है तो यह राज्य के सम्मान और गौरव को बढ़ाएगा। चौबे ने नीतीश कुमार की राजनीतिक सूझबूझ और प्रशासनिक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि देश के उच्च पदों पर बिहार का प्रतिनिधित्व समय की आवश्यकता है।

कौन हैं अश्विनी कुमार चौबे?

अश्विनी कुमार चौबे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनका राजनीतिक सफर 1970 के दशक में जेपी आंदोलन से शुरू हुआ। वे आपातकाल के दौरान मीसा एक्ट के तहत गिरफ्तार भी किए गए थे।

  • वे बक्सर लोकसभा सीट से 2014 और 2019 में लगातार सांसद चुने गए।
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
  • चौबे 1995 से 2014 तक पांच बार बिहार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।
  • उन्होंने शहरी विकास मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री जैसे पदों पर बिहार सरकार में सेवाएं दी हैं।

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार की प्रतिक्रिया

भाजपा नेता के इस बयान पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,
“केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी ने विपक्ष को राजनीतिक रूप से लकवाग्रस्त कर दिया है।”

Advertisement's

Advertisement’s

उन्होंने आगे कहा, “हमने लोकसभा चुनाव में 30 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है और 174 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर हमारी बढ़त है। नीतीश कुमार बिहार की उम्मीद हैं, जिस पर एनडीए के सभी घटक दलों को पूरा भरोसा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!