निर्जला एकादशी पर भामाशाह ने लिया आजीवन प्याऊ संचालन का संकल्प, किया संसाधनों का भेंटदान

चिड़ावा, 6 जून 2025: निर्जला एकादशी के अवसर पर भामाशाह मांगेलाल चेजारा ने अपनी दिवंगत धर्मपत्नी कौशल्या देवी की स्मृति में एक आजीवन मटका प्याऊ संचालन का संकल्प लिया। उन्होंने इस उद्देश्य के लिए लगभग 91 हजार रुपये मूल्य के जलापूर्ति संसाधनों का भेंटदान किया, जिससे क्षेत्रवासियों को गर्मी के मौसम में शुद्ध व ठंडे जल की सुविधा मिल सके।

Advertisement's

यह जनसेवाभावी कार्य उन्होंने पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा क्रीड़ा स्थली, भगीनिया जोहड़ स्थित मंदिर परिसर में किया। इस अवसर पर उन्होंने प्याऊ के लिए सबमर्सिबल मोटर, डिलीवरी पाइप, पैनल, केबल सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए। उनके पुत्र श्रवण कुमार ने भी इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई।

लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित जनों में रविकांत शर्मा, दीपक, प्रशांत, रवि, नरेंद्र और अशोक समेत अन्य स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने कुमावत परिवार की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य समाज को सेवा व संवेदनशीलता की प्रेरणा देते हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

इस मौके पर मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों ने मांगेलाल चेजारा के इस सेवा संकल्प को नमन करते हुए उनके द्वारा किए गए योगदान को मानवता के प्रति समर्पण की मिसाल बताया। गर्मी में जल सेवा जैसे कार्य को सभी ने प्रशंसनीय और अनुकरणीय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!