📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

निजामपुर तन ओजटू में पानी की समस्या गंभीर, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

चिड़ावा, 1 अप्रैल 2025: तहसील क्षेत्र के निजामपुर तन ओजटू गांव में लंबे समय से चल रही पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार कमलदीप पूनिया को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि अम्बेडकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निजामपुर तन ओजटू के पास स्थित कुआं पिछले 5 माह से खराब है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या हो रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

गर्मी में बढ़ी परेशानी, समाधान की मांग

ग्रामीणों ने कहा कि सर्दी के मौसम में पानी की समस्या कम महसूस हुई थी, लेकिन अब गर्मी बढ़ने के साथ हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जलदाय विभाग के कर्मचारीमहेन्द्र सिंह जाखड़ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वे समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

टैंकर से भी नहीं मिल रहा राहत

ग्रामीणों का आरोप है कि जलदाय विभाग के अधिकारी गांव में आकर टैंकर से पानी की व्यवस्था करने की बजाय अपनी ड्यूटी से गायब रहते हैं और टैंकर भी जरूरत के मुताबिक नहीं पहुंचाए जा रहे।

समाधान नहीं हुआ तो करेंगे विरोध प्रदर्शन

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 3 अप्रैल 2025 तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे चिड़ावा रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे

Advertisement's
Advertisement’s

इससे पहले ग्रामीण चिड़ावा जलदाय विभाग पहुंचे थे जहां पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

जल्द कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत प्रभाव से जल संकट का समाधान करने की मांग की है।

Leave a comment

error: Content is protected !!