नशे में तेज गति से कार चलाकर दो बार भिड़ाई, कार चालक झुंझुनू रेफर

चिड़ावा, 22 जनवरी 2025: आज शाम करीब सात बजे शहर के पिलानी रोड़ पर मंड्रेला रोड़ तिराहे के पास एक व्यक्ति ने तेज गति से कार चलाकर चंद्रा ट्रेवल्स की खड़ी बस में ठोक दी।

राहगीरों व आसपास के लोगों ने कार को साइड में लगाकर कार चालक मनीष पुत्र चेतराम को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक नशे में था और खुद पर काबू नही रख पा रहा था।

Advertisement's
Advertisement’s

मौके पर जमा हुई भीड़ ने कार चालक को रोकने की कोशिश की और गाड़ी ना चलाने की सलाह दी, लेकिन कार चालक नहीं माना और तेज गति से कार चलाकर पिलानी बाईपास चौराहे की तरफ निकल गया।

थोड़ी दूर चलते ही उसने एक बाइक को टक्कर मारकर कार डिवाइडर पर चढ़ा दी जिससे कार पिलानी रोड़ बाइपास चौराहे के डिवाइडर पर बने सर्किल से जा टकराई।

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। निजी एंबुलेंस उसे चिड़ावा उप जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर संदीप शर्मा द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद कार चालक को झुंझुनू रेफर कर दिया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई प्रहलाद सिंह यादव ने मौका मुआयना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!