समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

नरहड़ के आईटीबीपी जवान के सम्मान में तिरंगा रैली: नरहड़ में सैन्य सम्मान से हुआ अन्तिम संस्कार, डेढ़ किलोमीटर लम्बी तिरंगा रैली में शामिल हुए सैंकड़ों वाहन

पिलानी, 10 दिसम्बर: पैरामिलिट्री फोर्स भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में कार्यरत नरहड़ के जवान अनिल चाहर के निधन के बाद आज उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव लाई गई। पार्थिव देह पहले सड़क मार्ग से जालंधर से सेना के विशेष वाहन से पिलानी लाई गई, जहां से सैनिक के सम्मान में डेढ़ किलोमीटर लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों बाइक सवार नौजवानों के अलावा, ट्रैक्टर चार पहिया वाहन और डीजे शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के देवरोड़ पहुंचने पर ग्राम पंचायत की ओर से अनूप नेहरा तथा महात्मा गांधी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ व छात्र छात्राओं ने स्पोर्ट्स कोच जयसिंह धनखड़ की अगुआई में पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी। बाद में नरहड़ दरगाह इंतजामिया कमेटी और खादिम द्वारा भी पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई। नरहड़ में जवान अनिल चाहर जिस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल में पढ़े थे, उसके विद्यार्थियों ने भी व्याख्याता अभिषेक कटेवा के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की।

बाद में सड़क मार्ग से जवान अनिल चाहर की पार्थिव देह खेड़ला रोड़ स्थित उनके घर पर लाई गई जहां पिता बनवारी लाल और परिवार के अन्य सदस्य बेहद भावुक हो गए।

पार्थिव देह के घर पहुंचने पर जवान अनिल चाहर की बहनों व भाइयों का भी रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार के अन्य सदस्य, दोस्त व ग्रामवासी भी शोक में थे।

बता दें कि जवान अनिल चाहर 1 माह पूर्व ही छुट्टी लेकर गांव आए थे। उस वक्त वे सभी रिश्तेदारों, दोस्तों से मिल कर गए थे। दोस्तों ने बताया कि अनिल बेहद मिलनसार थे।

2 दिसम्बर को जॉन्डिस (पीलिया) की वजह से उनको जालंधर के ही एमएचएस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, जहां 9 दिसम्बर को शाम 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

जवान के अन्तिम संस्कार में विधायक पितराम सिंह काला, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, पूर्व एडिशनल एसपी जयचंद शिवरान, रोहिताश्व रणवा, सत्यपाल धनखड़ बनगोठड़ी, सूबेदार अमिलाल धायल, सुमेर रणवा, कैप्टन अतर सिंह काजला, रिसलदार जयकरण डांगी जिला सैनिक बोर्ड सहित अनेक गणमान्य जन शामिल हुए

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें