नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी ने किया जिला उपभोक्ता समिति की चिड़ावा नगर कार्यकारिणी का गठन

चिड़ावा, 15 मई 2025: झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति की चिड़ावा नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह गठन जिला अध्यक्ष प्रभुशरण तिवाड़ी के निर्देशन और संगठन महामंत्री कैप्टेन शंकरलाल महरानिया की अनुशंसा पर किया गया। नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

नई कार्यकारिणी में कैलाश चंद सैनी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मनोज सैनी, सुरेश चंदेलिया और प्रवीण वर्मा को महासचिव बनाया गया है। विजय सिंह, रणजीत सैन और ओमप्रकाश जेदीया को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर काशीराम को नियुक्त किया गया है, वहीं मीडिया प्रभार अमित तहसीड़ को सौंपा गया है।

उपाध्यक्ष पद पर रामनिवास वर्मा, मन्नालाल वर्मा और रामचन्द्र शर्मा को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी संरक्षक के रूप में महेश कटारिया, सुरेन्द्र सैनी, राजन सहल और नारायण सैनी को शामिल किया गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यकारिणी के गठन के मौके पर नगर अध्यक्ष ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि सभी सदस्य समिति के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए निष्ठा से कार्य करेंगे। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने भी नए कार्यकारिणी के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!