Saturday, April 4, 2026
Homeराजस्थानधर्म परिवर्तन मामला: राजस्थान के कोटा में स्कूल में बच्चों का धर्म...

धर्म परिवर्तन मामला: राजस्थान के कोटा में स्कूल में बच्चों का धर्म परिवर्तन, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की कार्रवाई, 3 शिक्षकों पर गिरी गाज

धर्म परिवर्तन मामला: राजस्थान के कोटा जिले के एक सरकारी स्कूल में धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है। मामला सांगोद स्थित एक सरकारी स्कूल का बताया गया है। जिसमें तीन शिक्षकों पर धर्मांतरण के प्रयास का आरोप लगा है। इस पर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कठोर कार्रवाई करते हुए 2 शिक्षको को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही एक महिला शिक्षक को एपीओ किया गया है।

सांगोद कस्बे के ग्रामीणों का कहना है कि यह सरकारी स्कूल सांगोद के खजूरी ओदपुर में बना हुआ है। जहां पर शिक्षक बच्चों को उनके धर्म से विपरीत दूसरे धर्म के धार्मिक पाठ पढ़ाते हैं। इसके साथ ही कई अन्य गतिविधियां करवाने की भी जानकारी सामने आई हैं। इस मामले को धर्मांतरण से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कृष्ण कुमार शर्मा ने कार्रवाई करते हुए स्कूल शिक्षक फिरोज खान और शारीरिक शिक्षक मिर्जा मुजाहिद को निलंबित कर दिया है। वहीं शिक्षिका शबाना को एपीओ किया गया है।

हिंदू संगठन ने किया था प्रदर्शन

स्कूल में धर्मांतरण के प्रयास की जानकारी मिलने के बाद स्थानिक ग्रामीणों के साथ मिलकर हिंदू संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी। आपको बता दें कि धर्मांतरण के खिलाफ कई दिनों से विश्व हिंदू परिषद ने आंदोलन और मोर्चा भी खोल रखा था। साथ ही सांगोद में रैली भी निकल गई थी। मामला बढ़ता देख शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों पर ऐक्शन लिया है।

शिक्षा मंत्री ने किया वीडियो बयान जारी

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस पूरे मामले को गंभीर माना है। एक वीडियो बयान जारी करते हुए राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल में धर्मांतरण का मामला काफी गंभीर है। इस पर सख्त एक्शन भी लिया जाएगा। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जा रही है। अगर जांच में भी यह शिक्षक दोषी पाए जाते हैं तो इन्हें बर्खास्त किया जाएगा।
इनपुट: योगेंद्र महावर

स्त्रोत – Live Hindustan

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!