धर्मान्तरण के मुद्दे पर पिलानी में आक्रोश रैली, हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता हुए शामिल

पिलानी, 19 मार्च 2025: पिलानी में ईसाई मिशनरी की गतिविधियों और धर्मान्तरण के मुद्दे पर विश्व हिन्दू परिषद के आह्वान पर हिन्दू संगठनों ने आज आक्रोश रैली निकाल कर अपना विरोध दर्ज करवाया। बस स्टैंड स्थित विद्या विहार नगरपालिका के सामने से शुरू हुई आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement's
Advertisement’s

कस्बे में ईसाई मिशनरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कथित रूप से धर्म परिवर्तन की सूचना के बाद आक्रोशित हुए हिन्दू संगठनों ने आज शाम 4:30 बजे रैली में भाग लिया। रैली त्रिवेणी प्याऊ, मुख्य बाजार, निहाली चौक, बड़ चौक, भगत सिंह सर्किल होते हुए वापस विद्या विहार नगरपालिका के सामने पहुंच कर सम्पन्न हुई।

रैली में कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की। पंचवटी के पास पहुंचने पर हुई नारेबाजी से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता रैली के साथ बना रहा।

Advertisement's
Advertisement’s

रैली में विश्व हिंदू परिषद पिलानी अध्यक्ष डॉ सुरेश शर्मा, राजेश दहिया, रोहिताश धांगड़, मधुसूदन मालानी, विकास डूमोली, सुनील मित्तल, विनोद जांगिड़, ओम सोनी मंड्रेला, डॉ सुरेन्द्र भगीना, राधेश्याम मान, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, सरोज मानसिंह श्योराण, नरेंद्र गिरधर, सुनील सिद्धड़, संदीप जोशी, मदनमोहन शर्मा, विजय हलवाई, समंदर सिंह शेखावत, सुरेन्द्र कौशिक, मुरली मनोहर शर्मा, नरेंद्र सिंह राठौड़, देवेन्द्र सिंह शेखावत, सुभाष व्यास, शिवम भार्गव, धर्मेन्द्र नेहरा, आसाराम गुर्जर, राजेश कुमावत, आशु स्वामी, नरेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!