मंड्रेला, 28 सितंबर 2024: शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के 17/19 वर्ष वर्ग में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा पूजा ने सेपक टकरा की खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक (प्रथम स्थान) हासिल किया है। विद्यालय की छात्रा निकिता कुमारी, एकता एवं राखी ने जिले की 19 वर्ष टीम में खेलते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता के बाद आज विद्यालय में प्रधानाचार्य आभा शर्मा द्वारा छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुमेर सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, छात्राएं, अभी अभिभावक एवं अन्य प्रबुद्ध ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि लगातार 3 वर्ष से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, धत्तरवाला की छात्राओं की टीम सेपक टकरा खेल की चैम्पियन बन रहीं हैं तथा राज्य स्तर पर भी छात्राएं 3 वर्षों से पदक जीत कर गांव का मान बढ़ा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!