Monday, June 9, 2025
Homeपिलानीदौहित्र के जन्मदिन पर नवाचार: सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ को...

दौहित्र के जन्मदिन पर नवाचार: सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ को दी खीर-जलेबी की पार्टी

पिलानी, 8 अगस्त 2024: झेरली के बनवारी लाल जांगिड़ ने अपने दौहित्र और दौहित्री के बेटे के जन्मदिन पर गांव के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया।

दौहित्र के जन्मदिन पर नवाचार: सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ को दी खीर-जलेबी की पार्टी

प्रधानाचार्या सुशीला शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा श्री कृष्ण भोग योजना प्रारम्भ की गई है। इस योजना में क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों से मध्याह्न भोजन हेतु सहयोग लिया जाता है।

इसी क्रम में आज झेरली के बनवारी लाल जांगिड़ ने अपने दौहित्र मयंक जांगिड़ (पुत्र राजवीर – सुमन जांगिड़) तथा दौहित्री के बेटे यथार्थ के जन्मदिन पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (झेरली) के समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ को खीर-जलेबी व पूड़ी-सब्जी का भोजन करवाया।

दौहित्र के जन्मदिन पर नवाचार: सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ को दी खीर-जलेबी की पार्टी

श्री कृष्ण भोग योजना में आयोजित पार्टी में विद्यालय के संजीव कुमार, अशोक कुमार, सुमन जांगिड़, इंदिरा, अमर सिंह, मांगेलाल, शकुंतला, विजय श्री, प्रकाश, पूनम, ललित कुमार शर्मा, रवि कुमार शर्मा, सुनीता शर्मा, नेहल चौधरी, करणी सिंह आदि स्टाफ सदस्य तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!