देवरोड के अभिषेक को राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक जीतने पर किया गया सम्मानित

देवरोड, 11 जनवरी 2025: पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के छात्र अभिषेक ने 68वीं राष्ट्रीय खेलों में 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अभिषेक का सम्मान किया गया।

समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमादूत और उप प्रधानाचार्या सुमन ने अभिषेक को सम्मानित किया। अभिषेक के कोच और शारीरिक शिक्षक जयसिंह धनखड़ ने अभिषेक की सफलता के पीछे के राज को उजागर करते हुए कहा कि अभिषेक के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने की क्षमता है।

अभिषेक ने राची में आयोजित 68वीं स्कूली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीता। इसके अलावा, उन्होंने 400 मीटर बाधा दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड विजेता रिषिका को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!