चिड़ावा, 17 मई 2024: लगातार गिरते दूध के भावों से चिंतित किसानों ने आज अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर उचित भाव दिलाने की मांग की। ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि दूध के गिरते दामों से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।
किसान सभा के चिड़ावा ब्लाक सचिव सुरेश महला ने बताया कि वर्तमान में गाय का दूध 40-45 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 70-80 रुपये प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है। यह दाम लागत मूल्य से भी कम है, जिससे किसानों को अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
किसानों ने मांग की है कि गाय के दूध का दाम 55 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का दाम 100 रुपये प्रति लीटर किया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे मजबूरन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
एसडीएम की अन उपलब्धता की वजह से ज्ञापन एसडीएम ऑफिस के कर्मचारी को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला, चिड़ावा तहसील किसान सभा के उपाध्यक्ष श्याम सिंह, किसान सभा सूरजगढ़ की महिला विंग कमांडर सुनिता खेदड़, किसान महा सभा के राष्ट्रीय सचिव रामचंद्र कुल्हरी, चन्द्रकला चिड़ावा, मुन्नी देवी, दीपक झाझड़िया महरमपुर आदि शामिल थे।





