दीया कुमारी को समाज की ठेकेदार बनने का अधिकार किसने दिया? राजेंद्र गुढ़ा का तंज (वीडियो)

झुंझुनूं में जनसभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने डिप्टी सीएम दीया कुमारी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राजपूत समाज की ठेकेदार बनकर आई हैं, लेकिन खुद की शादी पर समाज की भावना का ख्याल क्यों नहीं रखा। गुढ़ा ने तंज कसते हुए कहा, “दीया कुमारी की शादी सिटी पैलेस में क्यों नहीं हुई? उनका विवाह कहां और किस मंडप में संपन्न हुआ? जब उनकी शादी हुई थी, तब समाज के लोग धरने पर बैठे थे। फिर आज वे समाज की ठेकेदार क्यों बन रही हैं?”

राजस्थान विधानसभा में आपकी आवाज बनूंगा: राजेंद्र गुढ़ा

राजेंद्र गुढ़ा ने आश्वासन देते हुए कहा, “राजस्थान विधानसभा में किसी भी नाइंसाफी के खिलाफ आपकी पहली आवाज मैं ही उठाऊंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि आपने डॉ. असलम को घर पर बैठा दिया, अब ओला परिवार को भी सदा के लिए घर बैठा दीजिए, उन पर अब रहम करने की जरूरत नहीं है।

मुसलमानों के साथ कांग्रेस की नाइंसाफी: राजेंद्र गुढ़ा

गुढ़ा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस ने 60 साल तक देश पर राज किया, लेकिन मुसलमानों की वर्तमान स्थिति के लिए वही जिम्मेदार हैं। लाल किला, ताजमहल और कुतुबमीनार जैसे ऐतिहासिक स्थलों का निर्माण करने वाले मुस्लिम आज देश में उपेक्षित हैं। वे अरब देशों में बच्चों की देखरेख के काम में लगे हैं, जबकि भारत में उनके लिए व्यापार या नौकरी में कोई जगह नहीं बची।” उन्होंने यह भी दावा किया कि एक समय सरकारी नौकरियों में 51 प्रतिशत मुस्लिम थे, लेकिन आज उनकी उपस्थिति एक प्रतिशत से भी कम है।

कांग्रेस के शासनकाल में मुस्लिम समुदाय की स्थिति पर सवाल

राजेंद्र गुढ़ा ने आगे कहा कि जवाहरलाल नेहरू तीन बार प्रधानमंत्री रहे, इंदिरा गांधी 17 वर्षों तक पीएम पद पर रहीं, 10 साल मनमोहन सिंह, 5 साल राजीव गांधी और 5 साल नरसिम्हा राव का शासन रहा। फिर भी मुस्लिम समुदाय की यह दुर्दशा क्यों हुई? उन्होंने उपस्थित जनता से कहा, “मुझे 13 नवंबर तक का समय दीजिए। आपको यह महसूस होगा कि आपका भाई और बेटा विधानसभा में आपकी आवाज बनेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!