दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी श्लोक त्रिपाठी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, दिल्ली पुलिस को सौंपा

नई दिल्ली: गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपित की पहचान 32 वर्षीय श्लोक त्रिपाठी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

डायल-112 पर कॉल कर दी थी धमकी

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 12 बजे डायल-112 पर एक व्यक्ति ने कॉल कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल करने के तुरंत बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया, जिससे पुलिस के लिए चुनौती और बढ़ गई।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस टीमों ने की तत्काल कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही गाजियाबाद की कोतवाली पुलिस, पीआरवी और चीता मोबाइल की टीमों को अलर्ट किया गया। कॉल की लोकेशन पंचवटी कॉलोनी ट्रेस की गई, जहां से पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया।

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कॉल मिलते ही पुलिस टीमें रातभर सक्रिय रहीं। शुरुआत में आरोपी हाथ नहीं आया, लेकिन साइबर सर्विलांस व मोबाइल ट्रैकिंग की सहायता से पुलिस ने श्लोक त्रिपाठी को धर दबोचा।

शराब के नशे में की थी हरकत

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि श्लोक त्रिपाठी ने शराब के नशे में यह कॉल की थी। नशे की हालत में उसने मुख्यमंत्री को धमकी दी और उसके बाद मोबाइल बंद कर दिया था।

Advertisement's
Advertisement’s

आरोपित को दिल्ली पुलिस के हवाले किया गया

गिरफ्तारी के बाद श्लोक त्रिपाठी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

साइबर सेल व सर्विलांस टीम कर रही आगे की जांच

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालनी शुरू कर दी है। सर्विलांस की मदद से यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी ने किसी और को भी इसी प्रकार धमकाया है या यह एक अकेली घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!