Sunday, July 27, 2025
Homeदेशदिल्ली एनसीआर में भारी बारिश: जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोग परेशान,...

दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश: जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, तस्वीरें देखें

नई दिल्ली, 31 जुलाई 2024: आज देर शाम दिल्ली-एनसीआर में अचानक जोरदार बारिश हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

बारिश की वजह से दिल्ली की सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। मुख्य मार्गों पर गाड़ियां धीमी गति से चल रही हैं और कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते ऑफिस और घर लौट रहे लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

दिल्ली एनसीआर में बारिश की तस्वीरें…

यलो अलर्ट के बावजूद धूप से लोगों का हाल बेहाल

इससे पहले, दिल्ली में हल्की से मध्यम वर्षा के कारण यलो अलर्ट जारी किया गया था। दिनभर तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी और जुलाई माह के आखिरी हफ्ते में अधिकतम तापमान ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 39.3 डिग्री सेल्सियस पार कर लिया था। इससे लोगों का हाल बेहाल हो गया था।

अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बुधवार से अगले तीन दिनों तक दिल्ली में अच्छी वर्षा की संभावना जताई थी। इसके चलते बुधवार के लिए आरेंज अलर्ट और उसके बाद अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान था कि बुधवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और गर्जन वाले बादल बनने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा एवं कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। हालांकि, बादल तो छाए नहीं रहे लेकिन शाम को तेज बारिश जरूर हुई।

तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड

मंगलवार को सुबह से ही धूप निकल आई थी और दिन चढ़ने के साथ यह और तीखी हो गई। इससे उमस भी बढ़ी और तापमान में भी इजाफा देखने को मिला। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 39.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!