Monday, June 23, 2025
Homeबगड़डॉ. जगदीश बरवड़ बने अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी संगठन...

डॉ. जगदीश बरवड़ बने अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी संगठन के झुंझुनूं जिला अध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुआ मनोनयन

बगड़ (झुंझुनूं), 24 जून: राज्य स्तर पर कार्यरत अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के झुंझुनूं जिला अध्यक्ष पद पर बगड़ निवासी एवं सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक डॉ. जगदीश बरवड़ को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत मीणा और महासचिव महेन्द्र सिंह करोल की सहमति से की गई। डॉ. बरवड़ को नई जिम्मेदारी मिलने पर जिलेभर में समाज के लोगों में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा गया।

डॉ. जगदीश बरवड़ ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में जिले की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके।

समाज के लोगों ने किया अभिनंदन

डॉ. बरवड़ के मनोनयन के उपलक्ष्य में बगड़ में सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। भीम आर्मी और अंबेडकर विचार मंच की ओर से माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।

इस दौरान अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक महावीर सानेल, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष विकास आल्हा, पूर्व सरपंच बनवारी गोठवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, सैनी समाज के जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह शास्त्री, अंबेडकर स्मृति संस्थान से जुड़े फुलचंद बरवड़, पूर्व अजाक जिला अध्यक्ष मोतीलाल आलडिया, व्याख्याता करनीराम बरवड़, प्रो. किशोर बरवड़, एईएन रामप्रताप बरवड़, व्याख्याता रामकिशोर निर्मल, सांख्यिकी अधिकारी श्योपाल निर्मल, सेवानिवृत्त डिप्टी निरंजन प्रसाद आल्हा, अधिवक्ता सत्यपाल रसकरण, भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष नरेश सैनी, डॉक्टर राजेंद्र मेहरिया, प्राचार्य पवन कुमार बुंदेला और व्याख्याता बलबीर बुंदेला सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

इस मनोनयन को संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे जिले में सामाजिक समरसता, अधिकारों की रक्षा और संगठन की पहुंच को मजबूती मिलेगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!