Tuesday, February 17, 2026
Homeचिड़ावाडीके बास, देवरोड़ और जीणी के सरकारी स्कूलों में हुए कार्यक्रम: भामाशाह...

डीके बास, देवरोड़ और जीणी के सरकारी स्कूलों में हुए कार्यक्रम: भामाशाह द्वारा बनवाए द्वार पर मूर्ति स्थापित की गई और पीटीआई के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

चिड़ावा: ब्लॉक के ढंढार कुल्हरियों का बास, जीणी और देवरोड़ के सरकारी स्कूलों में आज मूर्ति स्थापना व वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

5 लाख की लागत से बनाया मुख्य द्वार

डीके बास के शहीद नायक बजरंग लाल राजकीय उमा विद्यालय के मुख्य द्वार का निर्माण भामाशाह फतेह सिंह कुल्हरी द्वारा करवाया गया है। मुख्य द्वार पर आज प्रथम पूज्य भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई।

आचार्य अनिल कुमार द्वारा मन्दिर प्रांगण में श्रीगणेश पूजा, नवग्रह पूजा, कलश पूजा व षोडश मातृ‌का की पूजा की गई। जिसके बाद भामाशाह फतेह सिंह कुल्हरी, रविन्द्र सिंह कुल्हरी व प्रधानाचार्य मंजू नेहरा ने विधि विधान पूर्वक प्रतिमा को मुख्य द्वार पर विराजित किया तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

भामाशाह कुल्हरी परिवार द्वारा 5 लाख रुपए की लागत से इस मुख्य द्वार का निर्माण करवाया गया है। इस अवसर पर मोहर सिह कुल्हरी, ईश्वर सिंह कुल्हरी, मेहताब सिंह, विजय कुमार, सुदेश कुमार, मनोज, सुरेश कुमार व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

देवरोड़ स्कूल में लगाए 151 पौधे

देवरोड़ के पीएम श्री राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में स्टाफ और विद्यार्थियों ने अपने चहेते स्पोर्ट्स कोच का जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया।

राष्ट्रपति अवार्डी कोच जयसिंह धनखड़ के जन्मदिन पर स्कूल और स्टेडियम में 151 पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य सीमा दूत ने बताया कि स्पोर्ट्स कोच जयसिंह धनखड़ के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए यह अनूठी पहल की गई है। स्कूल के खिलाड़ियों ने स्टेडियम में 51 तथा स्कूल में 101 पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुमन, सोनम, सुरेश शर्मा, अनिल, दाताराम, मोहरसिह एवं विद्यालय स्टाफ सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

जीणी स्कूल में सरस्वती प्रतिमा का अनावरण किया गया

पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जीणी में भी भामाशाह सत्यनारायण गोयल आज मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण किया गया।

प्रधानाचार्य सुनिता कंवर ने बताया कि भामाशाह सत्यनारायण गोयल द्वारा इस अवसर पर मन्दिर के लिए 2 लाख रुपए की लागत से मन्दिर के लिए टीन शेड बनवाने की घोषणा भी की गई है। प्रतिमा के अनावरण समारोह में जीणी सरपंच अमीलाल भड़िया, बानवीर भड़िया, विद्याधर, धर्मवीर, सुमेर बेडवाल एवं समस्त विधालय स्टाफ मौजूद रहा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!