झुन्झुनू: भीषण गर्मी के चलते आंगनवाड़ी केंद्रों में 23 जून तक रहेगा अवकाश

झुन्झुनू, 17 जून: भीषण गर्मी को देखते हुए झुन्झुनू जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों पर शिशु शिक्षा के लिए आने वाले 3 से 6 वर्ष के बच्चों का अवकाश 23 जून तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेन्द्र सिंह राठौड़ ने दी।

उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार, जिले में पड़ रही तीव्र गर्मी और लू के कारण बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अवकाश की अवधि के दौरान भी बच्चों को पोषाहार वितरित किया जाएगा। सभी लाभार्थियों को घर पर ही पोषाहार दिया जाएगा।

इसके साथ ही, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपने निर्धारित समय सुबह 7 से 11 बजे तक केंद्र पर रहकर विभागीय कार्यों का निर्वहन करेंगी।

गौरतलब है कि पहले यह अवकाश 8 जून तक था, जिसे बढ़ाकर 15 जून किया गया तत्पश्चात अब इसे 23 जून कर दिया गया है।

यह खबर उन अभिभावकों और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है जो आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!