Friday, June 20, 2025
Homeपिलानीझुंझुनू जिला एथलेटिक्स संघ की नई कार्यकारिणी गठित: सुरेश नोवाल अध्यक्ष व...

झुंझुनू जिला एथलेटिक्स संघ की नई कार्यकारिणी गठित: सुरेश नोवाल अध्यक्ष व नरेंद्र सिंह राठौड़ सचिव निर्वाचित घोषित किए गए

पिलानी, 1 सितम्बर 2024: झुंझुनू जिला एथलेटिक संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव आज पिलानी में सम्पन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से जिला संघ कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, जिला ओलंपिक संघ के अजय सिंह प्रेमी, राजस्थान एथलेटिक संघ के प्रतिनिधि के रूप में सुभाष योगी, जिला खेल परिषद के मालीराम ओला, मान सिंह शेखावत व विरेन्द्र सिंह राठौड़ के दिशा निर्देशन में चुनाव कार्यवाही सम्पन्न हुई।

चुनाव अधिकारी विक्रम सिंह के निर्देशन में संघ की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव सम्पन्न हुए। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुरेश नोवाल, उपाध्यक्ष माया सैनी, सुरेंद्र सिंह शेखावत व दिव्या सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, सयुंक्त सचिव ममता गुप्ता व पवन सिंह को चुना गया। कार्यकारिणी में सदस्य कमल नायक, मोनिका जांगिड़ व मंजीत सिंह को बनाया गया है। कार्यकारिणी का गठन होने के बाद सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुरेश नोवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जिले में एथलेटिक गेम्स गतिविधियों को बढ़ाने तथा ज्यादा से ज्यादा नई प्रतिभाओं को गेम्स से जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता जताई। संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर निर्धारित करने और जिले की प्रतिभाओं को जिला स्तर से आगे बड़े मंच उपलब्ध करवाने के लिए काम करने का संकल्प भी लिया।

जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, जिला ओलंपिक संघ के अजय सिंह प्रेमी, राजस्थान एथलेटिक संघ के प्रतिनिधि के रूप में सुभाष योगी, जिला खेल परिषद के मालीराम ओला, मान सिंह शेखावत व विरेन्द्र सिंह राठौड़ आदि ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए खेलों की बेहतरी के लिए काम करने का संदेश दिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!