झुंझुनू, 28 अक्टूबर 2024: भाजपा समर्थक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष देवेश शर्मा के नेतृत्व में विकास मेघवाल को झुंझुनू उपचुनाव 2024 के लिए विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर भाजपा समर्थक दल ने दोनों नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और जनता से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भाम्बू को भारी मतों से विजयी बनाएं।

भाजपा का दावा है कि इस बार झुंझुनू में जनता परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर बदलाव लाने के लिए तैयार है। भाजपा समर्थक दल जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है और झुंझुनू में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!