झुंझुनू उपचुनाव की तैयारियों पर पुलिस अधिकारियों की बैठक में कानून व्यवस्था पर चर्चा, मतदाताओं की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने पर जोर

झुंझुनूं, 24 अक्टूबर, 2024: जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने आगामी 13 नवम्बर को झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव की तैयारी के संबंध में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मतदाताओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया को बिना किसी बाधा के संपन्न कराने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत सुरक्षा योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

अधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए गए। चुनाव के दौरान शराब की तस्करी, अवैध मादक पदार्थों, हथियारों, नकदी के प्रवाह और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा, वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेंद्र सिंह राजावत सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

सख्त निर्देश:

चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!