Saturday, February 14, 2026
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध देशी कट्टा जब्त, साइबर ठगी...

झुंझुनूं में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध देशी कट्टा जब्त, साइबर ठगी गैंग गिरफ्तार, 6 स्थाई वारंटी दबोचे

झुंझुनूं: जिले की पुलिस ने बड़े एक्शन के तहत जिले में एक ही दिन में कई अहम ऑपरेशन अंजाम दिए हैं। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में हुई इन कार्रवाइयों ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है।

जोड़िया रोड पर दबिश, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 12 फरवरी 2025 को गश्त और नाकाबंदी के दौरान डीएसटी झुंझुनूं और पुलिस थाना सुलताना की टीम ने जोड़िया रोड, सुलताना पर कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय राजेन्द्र उर्फ मोनु को अवैध देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी रवां थाना खेतड़ी क्षेत्र का निवासी है।

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और वृताधिकारी विकास धिंधवाल के सुपरविजन में की गई। मौके पर राजकुमार, अमित कुमार और दिनेश गुर्जर ने संदिग्ध युवक को दस्तयाब किया। तलाशी में उसके पास से बिना लाइसेंस का देशी कट्टा बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में आरोपी लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

राजेन्द्र उर्फ मोनु के खिलाफ पहले भी खेतड़ी थाने में आर्म्स एक्ट, भारतीय न्याय संहिता 2023 और अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर छेड़छाड़, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और हथियार रखने जैसे अपराध दर्ज हैं।

साइबर क्राइम थाना झुंझुनूं की कार्रवाई: गलत पहचान बताकर महिला से 5.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा

साइबर अपराध पुलिस थाना झुंझुनूं ने 5 लाख 20 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और फूलचंद मीणा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

परिवादिया कीर्ति के साथ साइबर ठगों ने फर्जी पहचान बताकर ऑनलाइन माध्यम से रकम ट्रांसफर करवा ली। मामला 03 फरवरी 2026 को दर्ज हुआ था।

रामखिलाड़ी मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर धोलपुर और करौली जिलों से सचिन मीना, अमन मीना और नीरज मीना को 13 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है और आईटी एक्ट की धारा 66D सहित बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज है।

खेतड़ी थाना: 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में खेतड़ी थाना पुलिस ने तीन साल से फरार स्थाई वारंटी सुनील कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार किया। कार्रवाई मोहनलाल के नेतृत्व में की गई।

पिलानी थाना: 2 साल से फरार वारंटी नवल सिंह दबोचा

चिड़ावा वृताधिकारी विकास धिंधवाल के निर्देशन में पिलानी थाना पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी नवल सिंह को गिरफ्तार किया। टीम में सीआई चन्द्रभान, ललित कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

सिंघाना थाना: हरियाणा से वारंटी गिरफ्तार

बुहाना वृताधिकारी नोपाराम भाकर के सुपरविजन में सिंघाना थाना पुलिस ने एक वर्ष से फरार स्थाई वारंटी सतीश कुमार यादव को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से गिरफ्तार किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!