झुंझुनूं में टमकोर रोड पर खड़ी निजी स्कूल बस में लगी आग, फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों का विरोध

झुंझुनूं, 23 मार्च 2025: मलसीसर कस्बे के टमकोर रोड स्थित केडिया गेस्ट हाउस के सामने शनिवार देर रात खड़ी एक निजी स्कूल बस अचानक आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना के दौरान बस में कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement's
Advertisement’s

दमकल की देरी से भड़के स्थानीय लोग

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को जानकारी दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दमकल की गाड़ी को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लग गया। इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर दमकल समय पर पहुंचती, तो आग पर जल्द काबू पाया जा सकता था और बस को पूरी तरह जलने से रोका जा सकता था। दमकल कर्मियों ने पहुंचने के बाद कड़ी मशक्कत कर एक घंटे में आग पर काबू पाया।

Advertisement's
Advertisement’s

आग का कारण अज्ञात, जांच जारी

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!