झुंझुनूं, 29 अप्रैल 2025: विप्र सेना के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। जिलाध्यक्ष गुलझारी लाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।

Advertisement's
Advertisement’s

भगवान परशुराम के विचार आज भी प्रासंगिक

इस अवसर पर गुलझारी लाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के विचार आज भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आतताई शासकों के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की थी, जो आज के आतंकवाद के माहौल में भी प्रेरणादायक है।

भगवान परशुराम सामाजिक समरसता के प्रतीक – बसावतिया

विप्र सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने भगवान परशुराम को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के त्याग और साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए।

पहलगाम शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में पहलगाम में शहीद हुए पर्यटकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisement's
Advertisement’s

गणमान्य विप्रजन उपस्थित रहे

इस अवसर पर रामचन्द्र पाटोदा, विनोद हीसारिया, बालमुकन्द शर्मा, लीलाधर पुरोहित, अनुप पुरोहित, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, शिक्षाविद् सज्जन कुमार शर्मा, विकास शर्मा, राहुल शर्मा, विवेक शर्मा, कमलेश शर्मा, विकास शर्मा, राहुल शर्मा, विवेक शर्मा, कमलेश शर्मा, श्रुति शर्मा, प्राची शर्मा सहित अनेक गणमान्य विप्रजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!