Saturday, February 14, 2026
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं पुलिस के हेड कांस्टेबल राजकुमार बने एएसआई, पदोन्नति पर परिवार और...

झुंझुनूं पुलिस के हेड कांस्टेबल राजकुमार बने एएसआई, पदोन्नति पर परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

झुंझुनूं: राजस्थान पुलिस में अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पित सेवा के लिए पहचाने जाने वाले हेड कांस्टेबल राजकुमार को सहायक उप निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नति मिली है। विभागीय चयन प्रक्रिया में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने के बाद यह उपलब्धि उन्हें उनके वर्षों के कठिन परिश्रम और अनुशासन के परिणाम स्वरूप मिली है।

राजकुमार वर्तमान में झुंझुनूं जिले के सुलताना पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात थे। उनकी कर्तव्यपरायणता, निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए पुलिस विभाग ने उन्हें एएसआई पद पर पदोन्नत किया है। उनकी यह पदोन्नति न केवल उनके करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है बल्कि विभागीय कर्मियों के लिए प्रेरणा का भी स्रोत बन गई है।

राजकुमार को जैसे ही पदोन्नति की सूचना मिली, उनके परिवारजनों और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह सफलता एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी की मेहनत और ईमानदारी का सम्मान है। क्षेत्र के लोगों ने इस उपलब्धि को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि राजकुमार ने झुंझुनूं पुलिस का नाम ऊंचा किया है।

राजकुमार की पदोन्नति पर प्रवक्ता बलबीर नेहरा ने उन्हें मिठाई खिलाकर और फूलमाला पहनाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजकुमार ने हमेशा विभाग का नाम रोशन किया है और यह पदोन्नति उनके समर्पण का परिणाम है। राजकुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी और लगन के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राजकुमार ने कहा कि एएसआई बनने के साथ उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं, लेकिन उनकी सेवा भावना और निष्ठा पहले जैसी अडिग रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वे हर कार्य में जनता की सुरक्षा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!