Thursday, June 19, 2025
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं पहुंचे यूडीएच मंत्री खर्रा, झुंझार सिंह की जीवनी पर पुस्तक का...

झुंझुनूं पहुंचे यूडीएच मंत्री खर्रा, झुंझार सिंह की जीवनी पर पुस्तक का किया विमोचन

झुंझुनू, 28 अगस्त 2024: राजस्थान के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार को झुंझुनू पहुंचे। यहां उन्होंने झुंझुनू के संस्थापक झुंझार सिंह की जीवनी पर आधारित राजेंद्र कसवा की पुस्तक ‘झुंझुनू के संस्थापक झुंझार जाट’ का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने झुंझुनू को वीर शहीदों की धरा बताते हुए स्थानीय सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

खर्रा ने झुंझार सिंह स्मारक स्थल और नेहरा पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इस संबंध में एक प्रस्ताव पर्यटन मंत्री को भेजा जाएगा। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

तबादलों के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि फिलहाल तबादलों पर रोक लगी हुई है। जैसे ही यह रोक हटेगी, तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरि, भाजपा नेता राजेश बाबल, विशंभर पूनिया, राजेन्द्र भांबू, प्यारेलाल ढूकिया, समाजसेवी घासीराम वर्मा, संस्था संरक्षक बजरंग लाल नेहरा, अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह नेहरा, सुरेन्द्र नेहरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!