झुंझुनूं जिले में आपात प्रबंधन और समन्वय के लिए कोर ग्रुप का गठन, आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को जोड़ा गया कोर ग्रुप में

झुंझुनूं, 10 मई 2025: जिला प्रशासन ने जिले में आवश्यक सेवाओं के समुचित संचालन और किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष कोर ग्रुप का गठन किया है। जिला कलक्टर और मजिस्ट्रेट रामावतार मीणा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए।

इस कोर ग्रुप में जिले के विभिन्न प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो आपसी समन्वय से जिले में शांति, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, निर्माण कार्यों, सूचना और जनसंपर्क सहित अन्य आवश्यक सेवाओं की निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Advertisement's
Advertisement’s

गठित कोर ग्रुप में पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता महेश कुमार टीबड़ा, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता महेंद्र झाझड़िया, सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर और एसडीएम हवाई सिंह यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल पूनिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छोटेलाल गुर्जर, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह और सुरेश जांगिड़ को शामिल किया गया है।

जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों के संसाधनों को सक्रिय रखें और आपसी समन्वय बनाए रखें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके।

Advertisement's
Advertisement’s

उन्होंने यह भी कहा कि यह समूह नियमित रूप से जिले की प्रमुख सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि जनहित से जुड़ी आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!