झुंझुनूं जिला कलेक्टर रामावतार मीणा का स्थानांतरण, अब संभालेंगे निदेशक विभागीय जांच, जयपुर का कार्यभार

जयपुर/झुंझुनूं, 22 जून: राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले करते हुए झुंझुनूं जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रामावतार मीणा का स्थानांतरण कर दिया है। अब उन्हें जयपुर में निदेशक, विभागीय जांच के पद पर नियुक्त किया गया है।

कार्मिक (क-1) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रामावतार मीणा (बैच 2013) को झुंझुनूं से स्थानांतरित करते हुए जयपुर में निदेशक, विभागीय जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह पर नए जिला कलेक्टर की नियुक्ति को लेकर जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है।

राज्य सरकार द्वारा कुल 62 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं तथा 19 अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

गौरतलब है कि रामावतार मीणा ने झुंझुनूं में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं और जनकल्याणकारी अभियानों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया। खासतौर पर जल संरक्षण, सरकारी योजनाओं की निगरानी और प्रशासनिक अनुशासन के क्षेत्र में उनकी कार्यशैली की सराहना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!