चिड़ावा, 7 मार्च 2025: झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति की नई जिला कार्यसमिति और पंचायत समिति एवं नगरपालिका प्रभारियों की घोषणा की गई। समिति के जिलाध्यक्ष प्रभुशरण तिवाड़ी (प्रथम राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण पुरस्कार विजेता) ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए जिम्मेदारियों का आवंटन किया।
शिवलाल सैनी बने कार्यकारी अध्यक्ष, ललित जोशी महासचिव
समिति की नई जिला कार्यसमिति में शिवलाल सैनी (चिड़ावा) को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
- जिला उपाध्यक्ष: शंकर लाल महारानियां (चिड़ावा), हीरालाल शर्मा (खाजपुर), शिवचरण पुरोहित (झुंझुनूं)।
- महासचिव: ललित जोशी (झुंझुनूं)।
- सचिव: संदीप गोयल।
- कोषाध्यक्ष: मनीराम जांगीड़ (जसरापुर)।
- जिला समन्वयक: वेदांत तिवाड़ी (चिड़ावा)।
- जिला मीडिया प्रभारी: चंद्रमौली पचरंगिया (चिड़ावा)।

पंचायत समिति अध्यक्षों की नियुक्ति
झुंझुनूं जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के अध्यक्ष पदों पर भी नियुक्तियां की गई:
- झुंझुनूं: ओमप्रकाश जांगीड़
- चिड़ावा: राधेश्याम सुखाड़िया
- सूरजगढ़: राजेंद्र शर्मा
- बुहाना: नंदकिशोर धूलवा
- सिंघाना: महेंद्र लूनिया मोई
- खेतड़ी: रामानंद शर्मा शिमला
- उदयपुरवाटी: मदन लाल भावरिया (पचलंगी)
- नवलगढ़: कजोड़मल बसावा
- अलसीसर: चंदगीराम चाहर

नगरपालिका अध्यक्षों की घोषणा
नगरपालिका क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता अभियान को सशक्त बनाने के लिए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई:
- झुंझुनूं: दयाशंकर अड़ावतिया
- नवलगढ़: एडवोकेट तरुण मिन्तर
- बगड़: अनुज शर्मा
- चिड़ावा: मुकेश सैनी
- मुकुंदगढ़: आदित्य नारायण सुरोलिया
- खेतड़ी: प्रदीप सुरोलिया
- पिलानी: बाबूलाल घोघलिया
- मंडावा: गोविंद जोशी
- बिसाऊ: अनिल कलावटिया
- उदयपुरवाटी: प्रेमलता शर्मा
- गुढ़ा: दयाशंकर केडिया
- सिंघाना: नरेश चौधरी
उपभोक्ता अधिकारों के प्रचार-प्रसार पर जोर
जिलाध्यक्ष प्रभुशरण तिवाड़ी ने बताया कि *समिति के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे और उपभोक्ता हितों के संरक्षण के लिए कार्य करेंगे। समिति का उद्देश्य *आमजन को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाना रहेगा।