Monday, June 23, 2025
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं के नए सीएमएचओ डॉ. दयानंद सिंह ने किया पदभार ग्रहण

झुंझुनूं के नए सीएमएचओ डॉ. दयानंद सिंह ने किया पदभार ग्रहण

झुंझुनूं: जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। डॉ. दयानंद सिंह को झुंझुनूं का नया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) नियुक्त किया गया है।

डॉ. दयानंद सिंह लंबे समय से झुंझुनूं में चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। पिछले कई वर्षों से वे जिले में उप निदेशक (आरसीएचओ) के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा, वे चिड़ावा में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) के पद पर भी रह चुके हैं।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. राजकुमार डांगी का तबादला उप नियंत्रक, जिला चिकित्सालय चुरू कर दिया गया है। उनकी जगह डॉ. दयानंद सिंह को झुंझुनूं का नया सीएमएचओ बनाया गया है।

डॉ. दयानंद सिंह ने दोपहर बाद अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नरोत्तम शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!