जीणी गांव में गाड़ी से कुचल कर बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सूरजगढ़: रिपोर्ट के अनुसार विजय शुक्रवार रात चचेरे भाई व दोस्त प्रदीप और साथी मान सिंह पुत्र पोलाराम के साथ निकला था। देर रात पेट्रोल पंप के पास तीनों ने शराब पार्टी की। इसी दौरान मामूली कहासुनी हो गई, जो आगे चलकर खौफनाक हत्या में बदल गई।

CCTV फुटेज में साफ दिखा कि प्रदीप ने अपनी अर्टिगा कार से विजय को टक्कर मारी और करीब 150 मीटर तक घसीटते हुए बेरहमी से कुचल डाला। इस हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के अगले दिन सुबह परिजन सूरजगढ़ थाने पहुंचे और नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाई और FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाकर परिजनों को सौंपा। गांव में विजय की मौत के बाद मातम का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने इस घटना को न केवल दर्दनाक बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!