Friday, March 20, 2026
Homeचिड़ावाजीएसएस गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस इकाइयों ने "अमृत पर्यावरण महोत्सव” के तहत...

जीएसएस गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस इकाइयों ने “अमृत पर्यावरण महोत्सव” के तहत लगाये पौधे, संरक्षण का संकल्प भी लिया

चिड़ावा, राजस्थान: चिड़ावा के गिन्नी देवी सत्यनारायण सेखसरिया गर्ल्स पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा ‘अमृत पर्यावरण महोत्सव’ के तहत शुक्रवार को वन निर्माण किया गया।

प्राचार्या डॉ. सुनीता शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से महाविद्यालय एनएसएस की दोनों इकाइयों की स्वयं सेविकाओं ने इकाई प्रभारी व्याख्याता संजू सैनी व लक्ष्मी शर्मा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के पास स्थित दो बीघा मैदान में 100 से अधिक पौधे लगाये।

महाविद्यालय स्टाफ सदस्यों ने भी वृक्षारोपण कार्य में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. शर्मा ने अपने उद्बोधन में वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए सभी को रोपित वृक्षों (पौधों) के संरक्षण का संकल्प दिलाया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने पर एनएसएस इकाई प्रभारियों ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!