जिले में 2105 अपात्र राशन कार्ड धारकों को खाद्य सुरक्षा सूची से बाहर किया गया, अब तक 1 लाख 52 हजार 226 रूपए की वसूली

झुंझुनूं, 25 फरवरी 2025: जिले में अब तक कुल 2105 अपात्र राशन कार्ड धारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत गिव अप अभियान में खाद्य सुरक्षा से निष्कासित किया जा चुका है।

Advertisement's
Advertisement’s

60 अपात्र राजकीय कर्मचारियों से वसूली

जिला रसद अधिकारी डॉ निकिता राठौड़ ने बताया कि 60 अपात्र राजकीय कर्मचारियों को वसूली नोटिस जारी किये जा चुके हैं, वहीं अब तक 1 लाख 52 हजार 226 रूपए की वसूली की गई है।

कौन हैं अपात्र

खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में निर्धारित मापदंड के अनुसार ऐसे परिवार जिनमें कोई आयकर दाता हो, ऐसा परिवार जिसका कोई सदस्य सरकारी/अर्द्ध सरकारी/स्वायत्तशासी संस्थाओं में कर्मचारी/अधिकारी हो या ऐसा परिवार जिसकी एक लाख से अधिक वार्षिक पारिवारिक आय हो या ऐसा परिवार जिसमें किसी सदस्य के पास चार पहिया वाहन हो ऐसे परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्र हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

28 फरवरी तक नाम हटवाने का मौका

ऐसे परिवार खाद्य विभाग के पोर्टल https://food.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध लिंक पर आवेदन कर 28 फरवरी तक अपना नाम हटवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!