झुंझुनू, 3 मई 2024: भीषण गर्मी के इस मौसम में, पक्षियों को पानी और भोजन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुश्किल समय में, उनकी मदद करने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं।

इसी क्रम में, आज झुंझुनू में, जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “कुछ पल बेज़ुबानो के लिए” अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए।

इस अवसर पर, जिला कलेक्टर ने निर्देश दिया कि समय-समय पर इन परिंडों की सफाई की जाए और उनमें पानी भरा जाए ताकि पक्षियों को गर्मी से राहत मिल सके।

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) उम्मेद सिंह महला, हिंदुस्तान स्काउट गाइड के सहायक राज्य संगठन आयुक्त प्रदीप इशरवाल, जिला सहायक सचिव सुदीप कुमार और नीरज कुमार भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!