जाखड़ा गांव में नव निर्मित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह, जन सहयोग से बना मंदिर, सुभाष चन्द्र ने भेंट की शिव परिवार की मूर्ति

मंड्रेला, 26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जाखड़ा गांव में नव निर्मित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान, विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार और हवन पूजन के साथ की गई।

Advertisement's
Advertisement’s

यह मंदिर सभी ग्रामवासियों के जन सहयोग से बना है। गांव के हर व्यक्ति ने अपनी श्रद्धा अनुसार सहयोग दिया है। मंदिर श्री राम दरबार मंदिर के प्रांगण में ही बनावाया गया है।

मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति सुभाष चन्द्र ने भेंट की, जिसका मूल्य एक लाख रुपए है।

जाखड़ा गांव में नव निर्मित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह, जन सहयोग से बना मंदिर, सुभाष चन्द्र ने भेंट की शिव परिवार की मूर्ति

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। सभी ने भगवान शिव की मूर्ति को बील पत्र, फल, दुग्ध, पुष्प और जल अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की।

Advertisement's

इस अवसर पर चिड़ावा प्रधान रोहिताश धांगड, सुमेर सिंह धांगड, राम चंद्र राठौड़, रिछपाल डांगी, सुभाष चन्द्र, कैप्टन मोहन लाल लाम्बा, पंडित केशरदेव शास्त्री, बलबीर प्रिंसिपल, महिपाल, दीप सिंह, जमना राम, सतबीर और मंदिर पुजारी इंद्राज भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!