Saturday, June 28, 2025
Homeवायरल वीडियोजर्मनी में पुलिसकर्मी बिना पैंट के ड्यूटी करने को मजबूर, वजह जानकर...

जर्मनी में पुलिसकर्मी बिना पैंट के ड्यूटी करने को मजबूर, वजह जानकर रह जाएंगे दंग!

इसके खिलाफ कपड़े उतार कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है (German police pantless)

बवेरिया: जर्मनी के बवेरिया राज्य में पुलिसकर्मियों के लिए एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है। यहां के पुलिसकर्मी वर्दी की कमी के कारण बिना पैंट के ड्यूटी करने को मजबूर हैं। जर्मनी पुलिस यूनियन (DPolG) ने इस समस्या को उजागर करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दो पुलिसकर्मी अपनी BMW कार में बैठे हुए एक दूसरे से पूछते हैं कि आप वर्दी के लिए कितने समय से इंतजार कर रहे हैं? इस पर दूसरा अधिकारी जवाब देता है कि करीब छह महीने से इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद वे पुलिसकर्मी कार से उतरते हैं तो बिना पैंट के दिखते हैं।

सरकार ने स्वीकारी समस्या

जर्मनी गृह मंत्रालय ने यूनिफॉर्म स्टॉक की समस्या को स्वीकार करते हुए कहा कि यूनिफ़ॉर्म और अन्य पार्ट्स की आपूर्ति में चुनौतियां आ रही हैं और यह उनके लिए एक बड़ी परेशानी है। मंत्रालय ने समस्या को तुरंत सुधारने का वादा करते हुए कहा, “इस समस्या का समाधान जल्दी ही हो जाएगा, भले ही इसके लिए ज्यादा पैसे लगाने पड़ें। 2020 के बाद से वर्दी की गुणवत्ता में कमी की कोई शिकायत नहीं आई है। लेकिन कुछ कारणों से सिर्फ यूनिफॉर्म में स्टॉक की कमी है।”

बवेरिया सरकार का दावा

बवेरिया राज्य के अधिकारियों का कहना है कि वर्दी खरीद को आउटसोर्स करने के बाद अब वे डिलीवरी लॉजिस्टिक का काम खुद संभालेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सेना के यूनिफॉर्म की आपूर्ति पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। उनकी तरफ से आगे दावा किया गया कि 2030 तक बवेरिया में एक नया रसद केंद्र चालू हो जाएगा, जिससे डिफेंस की बाहरी खरीदारों पर निर्भरता कम हो जाएगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!