चिड़ावा: क्षेत्र की श्री कृष्ण गौशाला में हितेश शिल्ला ने अपना 24वां जन्मदिन गौसेवा के साथ मनाया। गौमाताओं को फल और हरी सब्जियां खिलाकर युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।

भोबिया गांव के युवा हितेश शिल्ला ने अपने 24वें जन्मदिवस को सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए अनोखे अंदाज में मनाया। जन्मदिन के अवसर पर हितेश शिल्ला श्री कृष्ण गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाताओं को फल एवं हरी सब्जियां खिलाकर गौसेवा की और समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हितेश शिल्ला की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जन्मदिन जैसे अवसरों को दिखावे के बजाय सेवा कार्यों से जोड़ना समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है। गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

हितेश शिल्ला पुत्र इंद्र सिंह शिल्ला पिछले कई वर्षों से अपना जन्मदिन सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं। इस बार भी उन्होंने गौसेवा को प्राथमिकता देकर समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी इंद्र सिंह शिल्ला ने गौशाला संचालन और गौसेवा कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

गौशाला प्रबंधन ने हितेश शिल्ला और इंद्र सिंह शिल्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के युवाओं को ऐसे सेवा कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। गौशाला में सहयोग और सेवा की भावना से ही गौ संरक्षण को मजबूती मिलती है।

सेवा कार्यक्रम में देवरोड़ सरपंच प्रतिनिधि अनूप नेहरा, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मील, घंडावा सरपंच रामेश्वर कोठारी, घंडावा पूर्व सरपंच बृजेश मान, ईश्वर शिल्ला, सुबेसिंह शिल्ला, रामपाल शिल्ला, रोहिताश जांगिड़, युवा नेता विजय मान, डॉक्टर मुकेश कुमार, शिक्षाविद अशोक कुमार, शिक्षाविद आशीष शिल्ला, ठेकेदार हीरालाल वर्मा, प्रियान, अर्जुन राज, विनोद देवी, अंजू हितेश शिल्ला, मनीषा और मंजू देवी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में हितेश शिल्ला ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी समाज हित और सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।




