Friday, August 22, 2025
Homeसिंघानाजनसैलाब ने दी काका सुंदरलाल को अमर श्रद्धांजलि, कलवा गांव में काका...

जनसैलाब ने दी काका सुंदरलाल को अमर श्रद्धांजलि, कलवा गांव में काका सुंदरलाल की यादें फिर हुईं ताजा

सिंघाना: झुंझुनूं जिले के कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त काका सुंदरलाल की जयंती पर उनके पैतृक गांव कलवा में विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण पहुंचे और काका सुंदरलाल को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

लोगों में अब भी जीवित है काका सुंदरलाल की यादें

वक्ताओं ने कहा कि काका सुंदरलाल को केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि सिद्धांतों और मूल्यों की जीती-जागती संस्था माना जाता है। उनकी राजनीति से प्रेरणा लेकर आज भी नई पीढ़ी सार्वजनिक जीवन में प्रवेश कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी यादें गांव के हर बच्चे-बच्चे की जुबान पर आज भी जिंदा हैं।

प्रतिमा स्थापना पर हुआ विचार-विमर्श

श्रद्धांजलि सभा के दौरान काका सुंदरलाल की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने माना कि यह कदम उनकी विरासत को स्थायी स्वरूप देगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने काका सुंदरलाल के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैलाश मेघवाल, बिरमा संदीप रायला, निहालसिंह नानवास, धर्मवीर मान, हनुमान श्योराण, राजेन्द्र छिरूष, कर्नल पूर्णमल, रामनिवास शेखावत, मोहन सिंह, हवासिंह यादव, राजपाल मेघवाल, राजीव मेघवाल, राजेश नेहरा, नितिराज सिंह ईस्माइलपुर, सुभाष योगी, सुनिल पूनिया, नरेश जांगिड, सुरेंद्र बनगोठङी, पवन मेघवाल, अशोक काजला, सुरेश थाकन, कृष्ण कुमार पीपली, शिवा कंवर बदनगढ, पवन लिखवा, रणसिंह, नरेश खेङला, निखिल पवन मावंडिया, सुरेश जालिन्द्रा, धर्मेन्द्र गड्डु नेहरा, रजनीकांत मान, महेंद्र मोदी, संतकुमार, देवीसिंह शेखावत, ईश्वर सिंह झेरली, रवि मेघवाल, सुभाष दूदी, सोमवीर छाब्बा, संजय बागङवा, संदीप सांगवान, अशोक शर्मा, सुनील पुनिया डुलानिया, मनीष धाबाई, संजय शास्त्री, चिरंजीलाल सैनी, रोहित डांगी, फतेह सिंह, विजेंद्र कुमार, धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम राज, विशाल सुलतानिया, रामेश्वर एएसआई (रिटायर्ड), रोहिताश (चिकित्सा विभाग रिटायर्ड), नत्थूराम, मोहित राज, नीतेश सहित कई नेताओं व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!