Monday, February 16, 2026
Homeदेशचैटजीपीटी आउटेज: दुनियाभर के यूजर्स को हो रही परेशानी

चैटजीपीटी आउटेज: दुनियाभर के यूजर्स को हो रही परेशानी

चैटजीपीटी आउटेज: दुनियाभर के कई यूजर्स को ओपनएआई के लोकप्रिय चैटबॉट चैटजीपीटी को एक्सेस करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आज सुबह से ही इस प्लेटफॉर्म पर आउटेज और रुकावटों की समस्या सामने आ रही है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि कनेक्ट करते समय उन्हें “इंटरनल सर्वर एरर” और “बैड गेटवे” जैसे एरर मैसेज दिखाई दिए। यह समस्या छात्रों, रिसर्चर्स, और अन्य पेशेवरों के लिए बड़ी असुविधा का कारण बनी।

आउटेज की शुरुआत और प्रभाव

आउटेज का असर सबसे ज्यादा शाम 5:00 बजे के आसपास देखने को मिला। इस समय बड़े स्तर पर यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शिकायतें दर्ज कीं। यह समस्या खासतौर पर उन लोगों को प्रभावित कर रही है जो चैटजीपीटी पर डिपेंडेंट हैं, जैसे कि छात्र, रिसर्चर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर। पिछले दो महीनों में यह चैथी बार है जब चैटजीपीटी यूजर्स को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

Advertisement's
Advertisement’s

गूगल ट्रेंड्स पर चैटजीपीटी की बढ़ती खोजें

चैटजीपीटी से जुड़े आउटेज ने गूगल ट्रेंड्स पर भी हलचल मचा दी है। खबर लिखे जाने तक चैटजीपीटी डाउन, चैटजीपीटी सर्वर और ओपनएआई सर्वर जैसे कीवर्ड्स पर करीब 2 लाख से अधिक सर्च दर्ज की गईं। दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान गूगल पर “जैमिनी (Gemini)” की भी खूब चर्चा हो रही है, जो गूगल का एआई प्लेटफॉर्म है।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

आउटेज की खबर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने मजाकिया मीम्स की झड़ी लगा दी। कई यूजर्स ने पूछा, “क्या चैटजीपीटी सभी के लिए डाउन है?” तो कुछ ने कहा, “अब सोचने की आदत डालनी पड़ेगी क्योंकि चैटजीपीटी डाउन है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “चैटजीपीटी पर भड़ास निकालने के लिए अब एक्स का सहारा लेना पड़ रहा है।”

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!