चुनाव पूर्व हंगामा: ‘Cash For Vote’ मामले में BJP नेता विनोद तावड़े पर आरोप

महाराष्ट्र चुनाव: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। महाविकास अघाड़ी ने महायुति गठबंधन के नेताओं पर मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया है। इस आरोप के केंद्र में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े हैं।

बहुजन विकास अघाड़ी का आरोप

वसई-विरार क्षेत्र में बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि विनोद तावड़े 5 करोड़ रुपये लेकर यहां मतदाताओं को पैसे बांटने आए थे। कांग्रेस ने इस आरोप के समर्थन में एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है।

होटल के बाहर हुआ हंगामा

घटना के बाद वसई के विवांता होटल के बाहर बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल को सील कर दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कार्यकर्ताओं को होटल के बाहर तावड़े का विरोध करते हुए देखा जा सकता है।

विनोद तावड़े की सफाई

विनोद तावड़े ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने कहा, अगर कोई पैसे बांटने की घटना हुई है, तो चुनाव आयोग इसकी निष्पक्ष जांच करे। मैं सीसीटीवी फुटेज की जांच का समर्थन करता हूं। मैं सिर्फ नालासोपारा के विधायकों और कार्यकर्ताओं से मिलने गया था, जहां मतदान प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर चर्चा हो रही थी।”

तावड़े ने यह भी कहा कि बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ता अप्पा ठाकुर और क्षितिज ने राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश की है।

भाजपा ने आरोपों को बताया साजिश

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा,”अगर विपक्ष के पास सबूत हैं, तो उन्हें चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए। यह महाविकास अघाड़ी की सोची-समझी साजिश है। चुनाव से एक दिन पहले हर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और बूथ प्रबंधन की रणनीति पर काम करती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!