चिड़ावा: रोवर लीडर कन्हैया लाठ होंगे दस वर्षीय सेवा मैडल से सम्मानित

चिड़ावा, 20 जुलाई 2024: लोहिया शिक्षण संस्थान के रोवर लीडर कन्हैया लाठ को दस वर्षीय दीर्घकालीन सेवा अलंकार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी महेश कुमार कलावत, सीओ स्काउट झुंझुनूं ने एक पत्र के माध्यम से प्रदान की।

सीओ स्काउट ने बताया कि यह अलंकार पुरस्कार कन्हैया लाठ को जिला परिषद के द्वितीय अधिवेशन में झुंझुनूं में प्रदान किया जाएगा।

कन्हैया लाठ बचपन से भारत स्काउट गाइड के सदस्य रहे हैं और उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के आर नारायणन और ए पी जे अब्दुल कलाम से भी अवॉर्ड प्राप्त किया है। इसके अलावा, उन्होंने कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। यह सम्मान उन्हें संगठन के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर चेयरमैन राम सिंह नेहरा, निदेशक जगपाल सिंह यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे, प्रधानाचार्या प्रमिला झाझडिया, और सचिव प्रदीप नेहरा ने अपनी खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!