चिड़ावा, 9 अक्टूबर 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत को लेकर चिड़ावा के विवेकानंद चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। राजेश दहिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विजय के नारों के साथ एक-दूसरे को जलेबी खिलाई और उत्साहपूर्वक खुशियाँ साझा कीं।
राजेश दहिया ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा चुनाव प्रभारी और राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को जीत की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पार्षद मदन डारा, पार्षद मंजित, पार्षद अंकित भगेरया, पार्षद गंगाधर सैनी, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष उमा शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री अमर सिंह तंवर, राकेश पाटन, रविकांत शर्मा, मनोहर जांगीड़, महरलाल जांगीड़, शंभू पंवार, बेजनाथ मोदी, देवेंद्र सैनी, जवाहर सैनी, महेंद्र नायक, जयसिंह नूनिया, सुनील भड़िया, सज्जन सैनी, राम किशन, मनीष थालोर, आशीष वर्मा, सूर्य प्रकाश, संतोष सैनी, पवन सैनी, हरचंद सोलंकी, विकास खंडेलवाल, अशोक सैनी, बनवारी श्योराण, राजेश वर्मा, रमेश स्वामी, विजय मोदी, सज्जन मोदी, जयदेव सैनी, महेंद्र कुमावत, राहुल बिमराजका, आलोक, राकेश बाचुका, राजेश वेद, विश्वनाथ स्वामी, अशोक तंवर, मुकेश जलिंद्रा, मोहित तामडेत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने विजय का उत्सव मनाया।