चिड़ावा: चिड़ावा के राजकला कॉम्प्लेक्स स्थित डिस्कवरी कार्यालय में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
साहिबजादों को किया याद:
कार्यक्रम में साहिबजादों के धर्म और मानवता की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। उनके अद्वितीय साहस और धर्मनिष्ठा को भारतीय इतिहास का गौरव बताया गया।
बड़े पैमाने पर हुई भागीदारी:
इस कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पार्षद मदन डारा, पार्षद राजेंद्र पाल कोच, पार्षद गंगाधर सैनी, डॉ. बीएल वर्मा, मुकेश खंडेलवाल, मुकेश जलिंद्रा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, अशोक महरानिया, जयसिंह नूनिया, सुनील भडिया, संदीप कुमावत, रजनीकांत मिश्रा, मोहित तामडायत, संतोष सैनी, पियूष बाछुका, विश्वनाथ स्वामी, रामनिवास वर्मा, सुशील कोठारी, विमलेश शर्मा, नवनीत शर्मा, संजय शुक्ला, उमेश टेलर, हरीश और राजकुमार गजराज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करने का आह्वान:
मुख्य वक्ता राजेश दहिया ने कहा कि साहिबजादों के आदर्शों को अपनाकर हमें समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।





