Monday, May 11, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा में योग का उत्सव: 300 प्रतिभागियों ने दिखाया दम, विजेताओं को...

चिड़ावा में योग का उत्सव: 300 प्रतिभागियों ने दिखाया दम, विजेताओं को मैडल और सम्मान से नवाजा

चिड़ावा: शहर के स्टेशन रोड स्थित राजस्थान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में मरू प्रदेश योगासना के तत्वावधान में आयोजित सातवीं जिलास्तरीय योगासना प्रतियोगिता का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर विभिन्न योगासन प्रस्तुत किए। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में योग के प्रति जागरूकता का संदेश गूंजता रहा।

Advertisement's

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मैडल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश दहिया रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार ने की। समारोह में नरेंद्र गिरधर, बाबूलाल वर्मा, मदन डारा, धर्मपाल गांधी, शेरसिंह और रोहिताश कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Advertisement's

आयोजक एवं युवा जनशक्ति फाउंडेशन अध्यक्ष नीतिका थालौर के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग अपनाने की अपील की।

Advertisement's

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले निर्णायकों एवं सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। निर्णायक आशीष गिरधर, शिवकुमार वर्मा, खुशी, जागृति, विशाल, संदीप कुमार और पूजा को विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांशी सोनी ने अतिथियों को स्केच फोटो भेंट कर आकर्षण का केंद्र बनाया।

Advertisement's

इस अवसर पर डॉ. प्रीतम, दलीप चाहर, डॉ. हरिसिंह, मोहित कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन और योग के प्रति युवाओं की भागीदारी को लेकर आयोजकों ने संतोष जताया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!