चिड़ावा में महिला कांग्रेस संगठन विस्तार को लेकर हुई चर्चा, जिलाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव की मुलाकात

चिड़ावा, 13 जून 2025: झुंझुनूं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुन्तला यादव शुक्रवार को चिड़ावा पहुंचीं, जहां उन्होंने नगरपालिका चेयरपर्सन और महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुमित्रा सैनी से उनके मोहनका की ढाणी स्थित आवास पर भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने जिले में महिला कांग्रेस संगठन को सशक्त करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन विस्तार की दिशा में रणनीति पर चर्चा की।

Advertisement's
Advertisement’s

बैठक में यह तय किया गया कि जिले की विभिन्न तहसीलों और पंचायत क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करते हुए महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। संगठन के प्रमुख मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भी आपसी विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने संगठनात्मक एकता को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संगीता बाबूलाल, उपाध्यक्ष नीतू सैनी, अनिता मुकेश सैनी, पूर्व पार्षद पिंकी, मीरा बाबूलाल, भागोती देवी, पुष्पा देवी, मंजू और अनिता देवी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं। सभी ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!